राहु केतु फिल्म का टीज़र रिलीज हो गया – यह एक कॉमेडी और रोमांस फ़िल्म साबित होगी
राहु केतु फिल्म का टीज़र रिलीज हो गया है, जिसमें पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है. यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
फिल्म की कहानी एक कॉस्मिक कैपर है, जिसमें दो लड़के राहु और केतु की भूमिका में हैं. टीज़र में पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी फुल ऑन धमाल मचाती हुई नजर आ रही है. फिल्म में शालिनी पांडे भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं.
फिल्म का गाना किस्मत की चाबी उज्जैन में लॉन्च हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिरकत की. फिल्म की टीम ने महाकाल मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया.

पुलकित सम्राट ने फिल्म के बारे में कहा, राहु केतु मेरे सबसे रोमांचक प्रोजेक्ट्स में से एक है. यह बेहद ओरिजिनल और कॉस्मिक पागलपन से भरी फिल्म है.
क्या आप इस मूवी के रिलीज़ होने के इंतजार में हैं, यह एक कॉमेडी फ़िल्म है जो आपको काफ़ी रोमांच करेंगी.
Thanks for Reading.
