मिका सिंह ने राजपाल यादव को दी 11 लाख रुपये की मदद: बॉलीवुड में दिखी एकजुटता की मिसाल
नई दिल्ली: बॉलीवुड में मुश्किल वक्त में साथ निभाने की मिसालें कम ही देखने को मिलती हैं, लेकिन इन दिनों कॉमेडियन राजपाल यादव के साथ पूरी इंडस्ट्री एक परिवार की तरह खड़ी नजर आ रही है. 9 करोड़ रुपये के पुराने, चेक बाउंस केस में तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए सिंगर मीका सिंह ने बड़ा कदम उठाया है. मीका ने राजपाल के अकाउंट में सीधे 11 लाख रुपये भेजे हैं और बाकी सितारों से भी अपील की है कि सिर्फ सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दिखावा न करें, बल्कि असली मदद पहुंचाएं.

यह खबर न सिर्फ दिल को छू गई है, बल्कि यह दिखाती है कि बॉलीवुड में दोस्ती और इंसानियत अभी भी जिंदा है. आइए जानते हैं पूरी कहानी, राजपाल यादव के केस की वजह से लेकर मीका सिंह की मदद तक.
राजपाल यादव का चेक बाउंस केस: 2010 से चली आ रही मुश्किल
राजपाल यादव, जिन्हें हम फिर हेरा फेरी, भूल भुलैया, चुप चुप के, हंगामा और मुझसे शादी करोगी, जैसी हिट फिल्मों में हंसते-हंसाते देखते हैं, आज मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. यह सब शुरू हुआ 2010 में. राजपाल ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म अता पता लपता, के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था.
जिसमें फिल्म फ्लॉप हुई और इसी कारण लोन चुकाने में देरी हुई और चेक बाउंस हो गए. कंपनी ने कई केस दर्ज कराए. कुल 7 केस में राजपाल को हर केस में 1.35 करोड़ रुपये चुकाने का आदेश मिला, यानी कुल करीब 9 करोड़ रुपये का बोझ.
दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी अंतिम याचिका खारिज कर दी और 6 महीने की सजा सुनाई. 5 फरवरी 2026 को राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया. जेल जाते वक्त वे भावुक हो गए थे और बोले, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं. कोई और रास्ता नहीं दिख रहा, यहां सब अकेले हैं, कोई दोस्त नहीं होता. इस मुश्किल से मुझे खुद ही गुजरना होगा.
यह सुनकर हर किसी का दिल पिघल गया. राजपाल यादव ने इंडस्ट्री को इतनी हंसी दी, लेकिन आज वे अकेले महसूस कर रहे थे.
मीका सिंह का बड़ा दिल: 11 लाख की मदद और इंडस्ट्री से अपील
जैसे ही यह खबर फैली, बॉलीवुड के कई सितारे आगे आए. सबसे पहले सोनू सूद ने राजपाल को फिल्म में साइनिंग अमाउंट के रूप में मदद देने की बात कही, सलमान खान, अजय देवगन, डेविड धवन, वरुण धवन जैसे बड़े नामों ने भी फोन करके सपोर्ट का भरोसा दिया.
लेकिन मीका सिंह ने इसे अगले स्तर पर ले जाकर सबको चौंका दिया. मीका ने न सिर्फ 11 लाख रुपये राजपाल के अकाउंट में ट्रांसफर किए, बल्कि एक इमोशनल वीडियो मैसेज में कहा:
मैं फिल्म जगत के सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वे आगे आएं और अपनी क्षमता के मुताबिक अपना सपोर्ट दें. हम एक परिवार है, और हमें हमेशा अपनों के लिए एकजुट रहना चाहिए.
मीका ने आगे कहा, सिर्फ आप पोस्ट मत करो, दिखावा मत करो. लेकिन मैं खुश हूं कि मेरे एक पोस्ट के बाद सभी ने शुरुआत कर दी है. मैं नहीं कहता कि 5 करोड़ दो. अगर 20 लोग भी 50-50 लाख, 25 लाख या 11 लाख अनाउंस करें तो राजपाल भाई की मदद हो सकती है.
मीका की यह अपील इतनी सच्ची और इमोशनल थी कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने सिर्फ बातें नहीं कीं, बल्कि एक्शन में मदद की.
राजपाल यादव की पत्नी और मैनेजर का धन्यवाद
राजपाल की पत्नी राधा यादव ने कहा, सब लोग उनके साथ खड़े हैं. फिल्म इंडस्ट्री ने बहुत सहयोग किया है.
राजपाल के मैनेजर गोल्डी जैन ने बताया कि सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन समेत कई सितारे मदद कर रहे हैं. जमानत की सुनवाई के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हो सकती है.
बॉलीवुड की एकजुटता: इंसानियत की जीत
यह मामला सिर्फ एक केस नहीं है. यह दिखाता है कि बॉलीवुड में जब कोई मुश्किल में पड़ता है, तो सितारे सिर्फ नाम के लिए नहीं, बल्कि दिल से मदद करते हैं. मीका सिंह राजपाल यादव मदद जैसी खबरें हमें याद दिलाती हैं कि सफलता के पीछे इंसानियत सबसे बड़ी चीज है.
- Peddi movie Release date: 27 मार्च 2026 को रिलीज़ होने वाली है
- O Romeo Movie Review: शाहिद कपूर की धमाकेदार एंट्री, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बजट की पूरी डिटेल
राजपाल यादव जल्द बाहर आएं और फिर से हंसाते रहें, यही सबकी दुआ है. इंडस्ट्री की यह एकजुटता सच में काबिले-तारीफ है.
Thanks for Reading.
