एक कंपनी के शेयर में 75 लाख का निवेश अब सिर्फ 30 लाख रह गया – क्या आप भी यही गलती कर रहे हैं?

एक कंपनी के शेयर में 75 लाख का निवेश, अब माइनस हो कर 30 लाख हो गया, कहीं आप भी यह गलती तो नहीं कर रहे?

क्या आपने कभी सोचा है कि एक गलत सलाह आपकी जिंदगी भर की बचत को कैसे खत्म कर सकती है? एक रेडिट यूजर की कहानी सुनकर दिल दहल जाता है. उसके पिता ने 2023 में एक रिश्तेदार के कहने पर सिर्फ एक company के शेयर में लगभग 75 लाख रुपये लगा दिए. आज उस निवेश की कीमत सिर्फ 30 लाख रुपये रहा गई.

एक कंपनी के शेयर में 75 लाख का निवेश अब सिर्फ 30 लाख रह गया – क्या आप भी यही गलती कर रहे हैं?

यह सिर्फ एक कहानी नहीं है, कई आम निवेशक रोज ऐसी गलतियां कर रहे हैं. दोस्त या रिश्तेदार कहते हैं ये शेयर बहुत अच्छा है, खरीद लो, और हम बिना सोचे-समझे पैसा लगा देते हैं, न रिसर्च, न प्लानिंग, नतीजा? बड़ा नुकसान.

रिश्तेदार की सलाह पर शेयर बाजार में निवेश – कितना सही?

रेडिट यूजर ने बताया कि उसके पिता जब भी पैसे बचाते, उसी एक कंपनी के शेयर और खरीद लेते. जिंदगी भर की कमाई एक जगह लगा दी. अब परिवार को यह नुकसान सहना मुश्किल हो रहा है. यूजर ने लोगों से पूछा – अब क्या करें? कई लोगों ने सलाह दी कि लॉस बुक कर लो और पैसे अच्छे शेयरों में लगाओ.

एक यूजर ने खूब लिखा – गलत ट्रेन में चढ़ गए हो तो अगले स्टेशन पर उतर जाओ, सफर जारी मत रखो. यह बात सही है, लेकिन असली सबक इससे आगे है.

शेयर बाजार में डायवर्सिफिकेशन क्यों जरूरी है?

एक्सपर्ट्स बार-बार कहते हैं – डायवर्सिफिकेशन ही निवेश का असली मंत्र है, मतलब अपना पैसा सिर्फ एक शेयर या एक कंपनी में न लगाएं. अलग-अलग कंपनियों, अलग-अलग सेक्टर और अलग-अलग एसेट क्लास में बांटें.

सोचिए, आपके पोर्टफोलियो में 10 कंपनियों के शेयर हैं. 2-3 कंपनी के शेयर गिर भी जाएं तो बाकी कंपनियों की तेजी से नुकसान कम हो जाता है. लेकिन अगर पूरा पैसा एक ही जगह है तो एक गिरावट पूरी पूंजी को निगल सकती है. यही इस परिवार के साथ हुआ.

दोस्त-रिश्तेदार की सलाह पर निवेश क्यों खतरनाक है?

बहुत से लोग फटाफट मुनाफा कमाने की चाहत में किसी भी सलाह पर अमल कर लेते हैं, लेकिन याद रखें – हर व्यक्ति निवेश सलाहकार नहीं होता, जिसके पास शेयर बाजार की गहरी समझ नहीं है, उसकी सलाह पर अमल करना बड़ा जोखिम है. बेहतर है कि सिर्फ योग्य इनवेस्टमेंट एडवाइजर या अपने खुद के रिसर्च पर भरोसा करें.

अब क्या करें अगर आपने भी यही गलती की है?

  • पहले शांत दिमाग से स्थिति का जायजा लें
  • अगर शेयर में कोई उम्मीद नहीं दिख रही तो लॉस बुक करके निकल जाएं
  • बचे हुए पैसे को अच्छे और अलग-अलग कंपनियों के शेयरों में लगाएं
  • म्यूचुअल फंड या इंडेक्स फंड जैसे विकल्प भी सोचें, जहां डायवर्सिफिकेशन अपने आप हो जाता है
  • सबसे जरूरी – आगे से कभी भी पूरा पैसा एक जगह न लगाएं

यह कहानी हमें याद दिलाती है कि शेयर बाजार में धैर्य और समझदारी बहुत जरूरी है. जल्दबाजी और गलत सलाह दोनों खतरनाक हैं, अपनी मेहनत की कमाई को बचाएं. सही तरीके से निवेश करें, तो लंबे समय में अच्छा रिटर्न मिल सकता है.

आपके पोर्टफोलियो में डायवर्सिफिकेशन है या नहीं? कमेंट में बताएं और अगर यह पोस्ट उपयोगी लगी तो शेयर जरूर करें, ताकि और लोग इस गलती से बच सकें.

Thanks for Reading.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *