How to Merge Multiple EPF Accounts Online: EPFO UAN Transfer Process आसान स्टेप्स में
How to Merge Multiple EPF Accounts Online: EPFO UAN Transfer Process आसान स्टेप्स में
दोस्तों, अगर आपने पिछले 2-3 साल में 3-4 नौकरियां बदली हैं तो संभावना है कि आपके अलग-अलग कंपनियों में अलग-अलग EPF अकाउंट खुल गए होंगे. कई लोग पुराना पैसा ट्रांसफर करना भूल जाते हैं और बाद में परेशान होते हैं, लेकिन अच्छी खबर यह है कि अब EPFO ने One Member – One EPF Account सुविधा दी है. इससे आप घर बैठे अपने सभी पुराने EPF अकाउंट्स को मौजूदा अकाउंट में आसानी से मर्ज कर सकते हैं.
Table of Contents

मैं खुद कई दोस्तों को देख चुका हूं जो नौकरी बदल-बदल कर 2-3 UAN बना चुके थे, सही प्रोसेस फॉलो करने से उनका सारा पैसा एक जगह आ गया. आज मैं आपको पूरा प्रोसेस सिंपल भाषा में बता रहा हूं.
EPF अकाउंट मर्ज करने से पहले ये जरूरी चेक करें
- आपका UAN एक्टिव होना चाहिए.
- UAN आधार, पैन और बैंक अकाउंट से लिंक और
- वेरिफाइड होना चाहिए.
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर चालू हो.
- पुराने Member ID या UAN नंबर हाथ में रखें (सैलरी
- स्लिप या पासबुक से मिल जाएगा)
ये सब ठीक हैं तो प्रोसेस बहुत आसान है.
Step-by-Step: Online EPF Account Transfer कैसे करें?
1. EPFO Member Portal पर जाएं:
[https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/](https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/)
2. अपने UAN और पासवर्ड से लॉगिन करें, पासवर्ड भूल गए तो Reset कर लें.
3. ऊपर Online Services टैब पर क्लिक करें और One Member – One EPF Account (Transfer Request) चुनें.
4. अपनी पर्सनल डिटेल्स और मौजूदा एम्प्लॉयर का PF अकाउंट चेक करें, सही होने पर आगे बढ़ें.
5. पुराने EPF अकाउंट की Member ID या पुराना UAN डालें और Get डिटेल्स पर क्लिक करें, सिस्टम पुराने अकाउंट की जानकारी दिखाएगा.
6. Generate OTP दबाएं, रजिस्टर्ड मोबाइल पर OTP आएगा, डालकर Verify करें.
7. डिक्लेरेशन बॉक्स पर टिक करें और Submit कर दें.
आपकी रिक्वेस्ट पहले मौजूदा कंपनी के पास अप्रूवल के लिए जाएगी. कंपनी अप्रूव करने के बाद EPFO प्रोसेस शुरू करेगा. आमतौर पर 15-30 दिन में पैसा नए अकाउंट में ट्रांसफर हो जाता है. स्टेटस पोर्टल पर ट्रैक कर सकते हैं.
अगर दो या ज्यादा UAN हैं तो क्या करें?
कई बार अलग-अलग कंपनियां नया UAN बना देती हैं, ऐसी स्थिति में:
- ईमेल भेजें: uanepf@epfindia.gov.in
ईमेल में अपना वर्तमान UAN और पुराने UAN दोनों लिखें. - EPFO पुराना UAN ब्लॉक कर देगा, उसके बाद पोर्टल से फंड ट्रांसफर की रिक्वेस्ट डालें.
क्यों जरूरी है EPF अकाउंट मर्ज करना?
- सारी सेविंग्स एक जगह नजर आती है.
- रिटायरमेंट प्लानिंग आसान हो जाती है.
- विड्रॉल या हाईर पेंशन क्लेम में दिक्कत नहीं आती.
- ब्याज भी एक अकाउंट में जुड़ता रहता है.
दोस्तों, नौकरी बदलना आम बात है लेकिन PF का पैसा बिखरा छोड़ना समझदारी नहीं, आज ही 10-15 मिनट निकालकर प्रोसेस पूरा कर लें. कोई डाउट हो तो कमेंट में पूछें या EPFO हेल्पलाइन पर संपर्क करें.
- Gold vs Silver vs Stocks Investment Strategy 2026: नया पैसा कहां लगाएं? Best Portfolio Tips
- Contrarian Investing Strategy: शेयर बाजार गिरावट में कैसे कमाएं मुनाफा?
Thanks for Reading.
