ICICI Prudential Life Insurance Share Price: Analysts Recommend Buy, Target Up to ₹710 – Stock May Rise 59%
ICICI Prudential Life Insurance Share Price: एनालिस्ट्स भी सलाह देते है यह स्टॉक खरीदने के लिए
ICICI Prudential Life Insurance शेयर में तूफानी तेजी की उम्मीद, HSBC, Nomura और JPMorgan की Buy रेटिंग, टारगेट प्राइस ₹582 से ₹710 तक, जानें Q2 रिजल्ट्स के बाद क्यों एक्सपर्ट्स इस स्टॉक को पसंद कर रहे हैं.
Table of Contents

शेयर बाजार में हर कोई ऐसे शेयर ढूंढता है जो अच्छी ग्रोथ दे सके, अगर आप भी ऐसे ही निवेशक हैं तो ICICI Prudential Life Insurance का नाम आपके रडार पर होना चाहिए. 14 अक्टूबर को यह शेयर 0.45% गिरकर ₹445 पर बंद हुआ, इस साल अब तक यह करीब 34% गिर चुका है. लेकिन कई बड़े ब्रोकरेज हाउस अब इस शेयर पर Buy रेटिंग दे रहे हैं और ऊंचे टारगेट प्राइस बता रहे हैं.
आइए आसान भाषा में समझते हैं कि क्यों एक्सपर्ट्स इस स्टॉक को लेकर पॉजिटिव हैं.
सितंबर तिमाही के नतीजे: ग्रोथ दिखी, लेकिन अनुमान से कम
ICICI Prudential Life Insurance ने सितंबर तिमाही (Q2 FY27) के नतीजे जारी किए. साल दर साल आधार पर नए बिजनेस की वैल्यू (Value of New Business) 20.7% बढ़ी. कंपनी का प्रोटेक्शन और एन्युइटी बिजनेस अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, हालांकि, कुछ आंकड़े बाजार के अनुमान से थोड़े कम रहे, फिर भी, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्मों का नजरिया सकारात्मक बना हुआ है.
ब्रोकरेज फर्मों ने बढ़ाए टारगेट प्राइस
HSBC ने Buy रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹582 कर दिया है. मौजूदा कीमत से लगभग 30% की तेजी संभव है, HSBC का कहना है कि शेयर की वैल्यूएशन महंगी नहीं है और गिरावट की संभावना कम है.
Nomura ने भी Buy रेटिंग दी है और टारगेट ₹710 रखा है, यानी करीब 59% का अपसाइड. नोमुरा का मानना है कि डिस्ट्रिब्यूशन रिफॉर्म्स का कंपनी पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा.
JPMorgan ने Overweight रेटिंग के साथ ₹670 का टारगेट दिया है, लगभग 50% की संभावित बढ़ोतरी.
ब्लूमबर्ग के डेटा के मुताबिक, इस शेयर को कवर करने वाले 36 एनालिस्ट्स में से 33 ने Buy की सलाह दी है, सिर्फ 3 ने Hold कहा है. किसी ने Sell नहीं कहा, 12 महीने का कंसेंसस टारगेट ₹621 है, यानी करीब 39% की संभावित तेजी.
क्यों पसंद कर रहे हैं एनालिस्ट्स?
कंपनी के बिजनेस फंडामेंटल्स में सुधार दिख रहा है, प्रोडक्ट मिक्स बेहतर हो रहा है, मार्जिन में सुधार हो रहा है और कॉस्ट कंट्रोल अच्छा है. वैल्यूएशन भी आकर्षक लग रही है क्योंकि शेयर FY28 की एंबेडेड वैल्यू के करीब 1 गुना पर ट्रेड कर रहा है.
निवेशकों के लिए क्या मतलब है?
अगर आप लम्बे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं और लाइफ इन्शुरन्स में रूचि रखते हैं तो आप इन स्टॉक में निवेश कर सकते हैं. लेकिन याद रखें – शेयर बाजार में जोखिम हमेशा रहता है, पिछले एक साल में शेयर काफी गिरा है, इसलिए अपनी रिस्क क्षमता के हिसाब से ही निवेश करें.
- IDBI Bank Stake Sale to Fairfax Financial: Cabinet Approves ₹52,878 Crore Deal
- Jio Financial Services Q2 Results: मुनाफा 51% घटकर ₹340 करोड़, IPO बज़ के बीच क्या कहते हैं नतीजे?
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ जानकारी के लिए है, यह निवेश सलाह नहीं है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें.
Thanks for Reading.
Related Posts
-
Gold vs Silver vs Stocks Investment Strategy 2026: नया पैसा कहां लगाएं? Best Portfolio Tips
No Comments | Oct 6, 2026 -
गोल्ड vs सिल्वर निवेश 2026: टाटा MF रिपोर्ट में 70:30 एलोकेशन सही? सोना-चांदी में कहां लगाएं पैसे
No Comments | Aug 18, 2026 -
RBI पॉलिसी के बाद Debt funds में कहां लगाएं पैसा? फंड मैनेजर्स की बंटी राय | ड्यूरेशन स्ट्रैटजी 2026
No Comments | Aug 6, 2026 -
SIP Investment: हर महीने सिर्फ ₹2000 से 1 करोड़ का फंड कैसे बनाएं? Complete Guide with Calculator
No Comments | Oct 16, 2026
About The Author
Pradeep Kumar
SetupHindi.com के फाउंडर और प्रमुख लेखक हैं, वे पिछले कई वर्षों से हिंदी में व्यक्तिगत वित्त, निवेश, ऑटोमोबाइल और डिजिटल ज्ञान पर लेख लिख रहे हैं. उनकी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आम पाठकों के लिए सरल, तथ्यात्मक और व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत किया जाए. पूरा परिचय पढ़ें | सभी लेख देखें
