Gold Silver Price Today: सोना-चांदी में भारी गिरावट, जानिए क्या हैं 5 बड़े कारण
सोने और चांदी में निवेश करने वाले लोगों के लिए पिछले कुछ दिन काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं, आमतौर पर जब शेयर बाजार में गिरावट आती है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की तरफ रुख करते हैं, लेकिन इस बार तस्वीर कुछ अलग नजर आ रही है, ग्लोबल मार्केट में Gold और Silver दोनों की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है.
Table of Contents

इस गिरावट के पीछे सबसे बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर की मजबूती और US Federal Reserve (Fed) की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका मानी जा रही है, इसके अलावा महंगाई और ग्लोबल शेयर बाजार में बिकवाली ने भी कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ाया है.
Gold Silver Price Crash: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का बुरा हाल
20 नवंबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत गिरकर करीब 3,514 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई, यह 14 महीने का निचला स्तर था, सप्ताह के दौरान सोने में लगभग 9.4% की गिरावट दर्ज की गई.
वहीं चांदी की कीमत में भी कमजोरी देखने को मिली, अंतरराष्ट्रीय बाजार में Silver Price करीब 40.99 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गया.
Gold Price Fall: सोने की कीमत गिरने के 5 बड़े कारण
1. अमेरिकी डॉलर में मजबूती
जब डॉलर मजबूत होता है तो सोने की क़ीमत बढ़ जाती है.
2. US Fed की ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका
अमेरिकी केंद्रीय बैंक Federal Reserve की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, सोना अपने निवेशकों को ब्याज नहीं देता, ऐसे में जब ब्याज देने वाले निवेश विकल्प आकर्षक बनते हैं, तो कुछ निवेशक सोने से पैसा निकाल सकते हैं.
3. महंगाई का दबाव
अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों ने भी बाजार की चिंता बढ़ाई है, अगर महंगाई लंबे समय तक बनी रहती है, तो केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को ऊंचा रख सकता है, इसका असर Gold Price पर पड़ सकता है.
4. शेयर बाजार में बिकवाली
ग्लोबल शेयर बाजार में AI सेक्टर से जुड़ी कंपनियों को लेकर चिंता और भारी बिकवाली ने निवेशकों को प्रभावित किया है, कुछ निवेशक दूसरे बाजारों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सोने जैसी संपत्तियों को भी बेच सकते हैं.
5. निवेशकों की मुनाफावसूली
जब किसी संपत्ति में पहले तेज तेजी आ चुकी हो, तो निवेशक मुनाफा निकालने के लिए बिकवाली कर सकते हैं, सोने और चांदी में आई गिरावट के दौरान भी बाजार की पोजीशन में बदलाव और बिकवाली का असर देखने को मिला.
Silver Price क्यों ज्यादा दबाव में है?
चांदी की खास बात यह है कि इसका इस्तेमाल सिर्फ निवेश के लिए नहीं, बल्कि इंडस्ट्रियल सेक्टर में भी होता है, इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल और अन्य उद्योगों में चांदी की मांग रहती है.
इसलिए जब ग्लोबल इकोनॉमी और इंडस्ट्रियल डिमांड को लेकर चिंता बढ़ती है, तो चांदी की कीमत पर दोहरा दबाव बन सकता है, यही वजह है कि कई बार Silver Price में सोने के मुकाबले ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है.
Gold और Silver में आगे क्या होगा?
आने वाले दिनों में सोने और चांदी की दिशा काफी हद तक अमेरिकी डॉलर, महंगाई के आंकड़ों और Federal Reserve के फैसलों पर निर्भर कर सकती है.
अगर डॉलर मजबूत बना रहता है और ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना बनी रहती है, तो कीमती धातुओं पर दबाव जारी रह सकता है, दूसरी तरफ, अगर महंगाई के आंकड़े कमजोर आते हैं और ब्याज दरों में राहत की उम्मीद बनती है, तो सोने-चांदी में रिकवरी देखने को मिल सकती है.
निवेशकों के लिए सलाह: केवल कीमतों में गिरावट देखकर जल्दबाजी में खरीदारी या बिक्री का फैसला न करें, निवेश से पहले अपनी जोखिम क्षमता, निवेश की अवधि और बाजार की स्थिति को समझना जरूरी है.
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य से है, इसे निवेश की सलाह न समझें, सोने और चांदी की कीमतें लगातार बदलती रहती हैं, निवेश का फैसला अपने वित्तीय सलाहकार से चर्चा करने के बाद ही लें.
Thanks for Reading.
