रणवीर सिंह की धुरंधर 2: द रिवेंज ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल: 20 करोड़ पार

धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग | धुरंधर 2 रिलीज डेट

नई दिल्ली: बॉलीवुड के एनर्जी बॉम्ब रणवीर सिंह एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर छा गए हैं. उनकी सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज (Dhurandhar 2 The Revenge) का क्रेज देखते ही बनता है. ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस में हलचल मच गई और अब एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखकर हर कोई हैरान है. फिल्म की पेड प्रीव्यू और पहले दिन की बुकिंग ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

रणवीर सिंह की धुरंधर 2

फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनिया भर में रिलीज हो रही है. इससे एक दिन पहले यानी 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शो रखे गए हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स और Sacnilk जैसे सोर्स के मुताबिक, एडवांस बुकिंग में अब तक 20 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस हो चुका है. इसमें ब्लॉक सीट्स को मिलाकर यह फिगर 20.32 करोड़ तक पहुंच गया है. सिर्फ ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो 14.69 करोड़ से ऊपर पहुंच चुका है. कुल 2.59 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और करीब 7,890 शो बुक हो चुके हैं.

Create free Account Amazon prime

हिंदी वर्जन सबसे आगे है, जिसने अकेले 14.37 करोड़ का बिजनेस किया है. साउथ में भी धमाल मचा हुआ है. तेलुगु में 5,500+ टिकट, तमिल में 10,000+ टिकट बिक चुके हैं. कन्नड़ और मलयालम में भी बुकिंग तेजी से बढ़ रही है. टिकट की कीमतें भी हर किसी के लिए अलग-अलग रखी गई हैं. चेन्नई के कुछ सिनेमाघरों में 59 रुपये से लेकर मुंबई के प्राइम रेक्लाइनर सीट्स पर 2900 रुपये तक टिकट बिक रहे हैं. यह स्मार्ट स्ट्रैटेजी है, जिससे अमीर-गरीब सबको मौका मिल रहा है.

रणवीर सिंह ने फिल्म में हमजा अली मजारी / जसकीरत सिंह रंगी का रोल प्ले किया है. यह एक स्पाई एक्शन थ्रिलर है, जिसे आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. पहले पार्ट धुरंधर को इंटरनेशनल लेवल पर खूब पसंद किया गया था.यहां तक कि फिनलैंड के प्रेसिडेंट ने भी इसे देखा और सीक्वल के लिए उत्सुकता जताई थी. अब दूसरे पार्ट में और ज्यादा एक्शन, रिवेंज और सस्पेंस है, जो ट्रेलर में साफ दिख रहा है.

फैंस का कहना है कि रणवीर की एनर्जी, इंटेंस परफॉर्मेंस और फिल्म का मल्टी-लैंग्वेज रिलीज (हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम) इसे बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाला बनाएगा. कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ सकती है और पेड प्रीव्यू में ही कई बड़े फिल्मों को पीछे छोड़ सकती है, जैसे Stree 2 या Pawan Kalyan की OG.

ट्रेलर ड्रॉप के साथ ही बुकिंग शुरू हुई और पहले 24 घंटों में ही लाखों टिकट बिक गए. अब 9-10 दिन बाकी हैं, लेकिन क्रेज देखकर लग रहा है कि धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी. अगर आपने अभी तक टिकट नहीं बुक किया तो जल्दी कीजिए, क्योंकि अच्छे शो और सीट्स जल्दी फुल हो रहे हैं.

Thanks for Reading.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *