राजपाल यादव केस अपडेट 2026: तिहाड़ जेल में बंद, जमानत 16 फरवरी को? KRK ने मदद के दावों को बताया झूठा

राजपाल यादव केस अपडेट: बॉलीवुड के प्यारे कॉमेडियन राजपाल यादव अभी भी दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं. 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 5 फरवरी 2026 को सरेंडर करने के बाद से वे सजा काट रहे हैं. उनकी पत्नी राधा यादव ने कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह सपोर्ट कर रही है, कई बड़े सितारे मदद कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच विवादास्पद क्रिटिक KRK (कमाल आर खान) ने दावा किया है कि करोड़ों की मदद का क्लेम झूठा है और परिवार को अभी तक कोई पैसा नहीं मिला.

राजपाल यादव केस अपडेट

यह खबर फैंस के लिए इमोशनल है. जो एक्टर स्क्रीन पर हंसी बिखेरता था, आज मुश्किल घड़ी में है. आइए जानते हैं लेटेस्ट क्या है, कोर्ट में क्या हुआ और इंडस्ट्री का रिएक्शन.

तिहाड़ जेल में राजपाल यादव की स्थिति

5 फरवरी 2026 को दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया. कोर्ट ने 6 महीने की सजा सुनाई थी, लेकिन अब जमानत की उम्मीद है. 12 फरवरी को जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, जहां जस्टिस स्वरना कांता शर्मा ने सख्त टिप्पणी की. कोर्ट ने कहा, आपको 25 मौके दिए गए, वादा किया लेकिन नहीं निभाया. कानून सबके लिए बराबर है, सहानुभूति हो सकती है लेकिन कानून तो कानून है.

राजपाल के वकील भास्कर उपाध्याय ने बताया कि अब तक 2.5 करोड़ रुपये चुका चुके हैं (मूल 5 करोड़ में से आधा) बाकी राशि पर बात चल रही है. कोर्ट ने इस मामले को 16 फरवरी 2026 तक आगे बढ़ा दिया है. अगली सुनवाई में पेमेंट प्रोग्रेस और जेल रिपोर्ट देखी जाएगी, फिलहाल राजपाल जेल में ही रहेंगे.

पत्नी राधा यादव का इमोशनल बयान: इंडस्ट्री सपोर्ट कर रही है

राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने पहली बार मीडिया से बात की. उन्होंने भावुक होकर कहा, इस मुश्किल वक्त में इंडस्ट्री ने बहुत सपोर्ट किया है. जो लोग आगे आए हैं, उन सबका तहे दिल से शुक्रिया, देखकर हिम्मत मिलती है कि सब साथ खड़े हैं.

राधा ने खासतौर पर सोनू सूद, सलमान खान, अजय देवगन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, वरुण धवन, गुरु रंधावा, गुरमीत चौधरी और डेविड धवन जैसे नामों का जिक्र किया. कई ने आर्थिक मदद, फिल्म रोल्स और काम की पेशकश की है. नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दोस्ती निभाते हुए खास मदद की. राजपाल के मैनेजर ने भी कहा कि इंडस्ट्री फैमिली जैसा सपोर्ट दे रही है.

KRK का बड़ा दावा: मदद के क्लेम झूठे हैं

दूसरी तरफ KRK (कमाल आर खान) ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया. उन्होंने दावा किया कि राजपाल यादव के परिवार को अभी तक कोई पैसा नहीं मिला. राजपाल के भाई के हवाले से कहा कि सभी लोग पब्लिसिटी के लिए मदद की खबरें फैला रहे हैं. KRK ने लिखा, सोनू सूद पर यकीन है कि 1-2 करोड़ देंगे, देखते हैं क्या होता है.

KRK ने पहले खुद 10 लाख रुपये मदद का ऐलान किया था, लेकिन अब आरोप लगाया कि राजपाल के पास 50 करोड़ की प्रॉपर्टी है और कर्ज चुकाना नहीं चाहते. उन्होंने कहा, बॉलीवुड वाले करोड़ों की मदद का दावा कर रहे हैं, लेकिन असल में कुछ नहीं मिला. कुछ लोग KRK का सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ कह रहे हैं कि मुश्किल वक्त में ऐसे आरोप गलत हैं.

केस की पूरी कहानी और आगे क्या?

  • 2010: फिल्म अता पता लापता के लिए 5 करोड़ लोन लिया.
  • फिल्म फ्लॉप, ब्याज-पेनल्टी से रकम 9 करोड़ पहुंची
  • कई बार कोर्ट ने मौके दिए, लेकिन पूरा पेमेंट नहीं हुआ
  • 2024 में 6 महीने सजा, लेकिन हाईकोर्ट ने सस्पेंड किया
  • 2026 में सरेंडर, अब जमानत की लड़ाई

जेल जाने से कर्ज माफ नहीं होता. नीचे सेक्शन 138 के तहत सजा अलग, कर्ज चुकाना अलग है. अगर 16 फरवरी को अच्छा प्लान या ज्यादा पेमेंट दिखा तो जमानत मिल सकती है.

फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि उनका पप्पू राजा जल्द बाहर आए. राजपाल यादव ने पहले भी जेल में एक्टिंग वर्कशॉप्स की थीं, उनकी हिम्मत देखकर लोग इमोशनल हो रहे हैं. बॉलीवुड की यह एकजुटता दिखाती है कि मुश्किल में साथ निभाना चाहिए

Thanks for Reading.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *