टॉक्सिक टीज़र रिलीज़: यश की धमाकेदार वापसी, ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स बनने जा रहा है 2026 का सबसे बड़ा एक्शन ब्लॉकबस्टर
हेलो दोस्तों, अगर आप यश के फैन हैं या KGF सीरीज देखकर उनका दीवाना हो गए हैं, तो आज की खबर आपके लिए बहुत स्पेशल है. रॉकिंग स्टार यश चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापस आ रहे हैं अपनी नई फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups के साथ. फिल्म का ऑफिशियल टीज़र हाल ही में रिलीज़ हुआ है और सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है. यह टीज़र इतना इंटेंस और ग्रॉसी है कि देखते ही दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स.

यश का किरदार राया: एक अलग लेवल का मर्दानगी और एक्शन
टीज़र में यश अपने किरदार राया के रूप में नजर आ रहे हैं. एक सीन में वो बाथटब से उठते हैं और किसी गुंडे को जमकर पीटते हैं. फिर एक्सप्लोजन, गनशॉट्स, खून-खराबा और सॉ से किसी को मारने जैसे क्रूर सीन हैं. वॉइसओवर में कहा गया है यह जंग अलग होगी, दुनिया के खिलाफ नहीं जा सकते, सरेंडर कर दो राया और खत्म तब होगा जब मैं कहूंगा. ये सब देखकर लगता है कि फिल्म में यश का किरदार एक ऐसे योद्धा का है जो किसी भी कीमत पर हार नहीं मानता. स्टाइलिश एक्शन, सर्कस का बैकग्राउंड और डार्क विजुअल्स इसे एक यूनिक एक्शन ड्रामा बनाते हैं.
डायरेक्टर और टीम
फिल्म को डायरेक्ट किया है गीतु मोहनदास ने, जो मलयालम सिनेमा की जानी-मानी डायरेक्टर हैं. यश ने खुद स्क्रीनप्ले में योगदान दिया है और को-प्रोड्यूसर भी हैं अपनी कंपनी Monstermind Creations के तहत. प्रोडक्शन में KVN Productions और Prime Focus के नाम हैं. एक्शन कोरियोग्राफी JJ Perry (जॉन विक और फास्ट एंड फ्यूरियस फेम) ने की है, म्यूजिक रवी बसरूर (KGF और सालार वाले) का है. ये टीम मिलकर फिल्म को हॉलीवुड लेवल का बना रही है.
स्टार कास्ट: 5 हीरोइन्स के साथ धमाल
टॉक्सिक में यश के साथ कई बड़ी एक्ट्रेसेस हैं:
- नयंतारा (गंगा)
- कीारा आडवाणी (नादिया)
- हुमा कुरैशी (एलिजाबेथ)
- रुकमिणी वसंत (मेलिसा)
- तारा सुतारिया (रेबेका)
इनके फर्स्ट लुक पोस्टर्स पहले ही वायरल हो चुके हैं. टीज़र में फोकस यश पर ज्यादा है, लेकिन ये सभी किरदार फिल्म को और मजबूत बनाएंगे.
रिलीज़ डेट और बॉक्स ऑफिस टक्कर
फिल्म 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में आएगी. ये तारीख उगादी, गुड़ी पड़वा और ईद के फेस्टिव वीकेंड पर है, जो बॉक्स ऑफिस के लिए सुपरहिट साबित हो सकती है. लेकिन मजेदार बात ये है कि इसी दिन रणवीर सिंह की धुरंधर 2 भी रिलीज़ हो रही है. दोनों फिल्मों के बीच बड़ा टक्कर होगा, लेकिन मेकर्स ने डेट नहीं बदली. फैंस ऑनलाइन डिबेट कर रहे हैं, कौन जीतेगा?
क्यों है यह फिल्म खास?
KGF के बाद यश की ये सबसे बड़ी फिल्म है. यह सिर्फ एक्शन नहीं, बल्कि एक डार्क फेयरी टेल है, ग्रोन-अप्स के लिए. ब्रूटल फाइट्स, स्टाइलिश विजुअल्स और इमोशनल डेप्थ से भरपूर. अगर आपको हाई-वोल्टेज एक्शन, गोर और मर्दानगी पसंद है, तो ये फिल्म आपके लिए परफेक्ट है.
- सलमान खान की लेटेस्ट न्यूज
- रणवीर सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से 10 करोड़ की धमकी: पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
दोस्तों, टीज़र देख लिया? कमेंट में बताओ, यश का ये लुक कैसा लगा? क्या टॉक्सिक धुरंधर 2 को पीछे छोड़ देगी? ज्यादा अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.
Thanks for Reading.
