UPI Payment Charge का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा: 2000 रुपये से ऊपर का नियम रद्द करने की मांग
UPI Payment Charge का मामला सुप्रीम कोर्ट में: क्या अब हर ट्रांजेक्शन पर लगेगा फीस?
दोस्तों, आपने हाल ही में सुना होगा कि UPI पेमेंट पर चार्ज लगने वाला है. कई लोग घबरा गए कि अब फ्री UPI खत्म हो गया. लेकिन असली कहानी थोड़ी अलग है, 16 सितंबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल हुई है जिसमें वित्त मंत्रालय के नोटिफिकेशन को चुनौती दी गई है. आइए आसान भाषा में समझते हैं पूरी बात.
Table of Contents

क्या है नया UPI MDR नियम?
Finance minister ने 14-09-2026 को सूचना जारी किया. इसके तहत 15 अक्टूबर 2026 से कुछ व्यापारियों पर 2000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.4% का Merchant Discount Rate (MDR) लगेगा.
सरकार का साफ कहना है कि:
- आम ग्राहक (Person-to-Person) ट्रांजेक्शन बिल्कुल फ्री रहेंगे.
- 2000 रुपये तक के मर्चेंट पेमेंट भी फ्री.
- सिर्फ उन बड़े व्यापारियों पर चार्ज लगेगा जिनकी महीने की UPI रसीद 1 लाख रुपये से ज्यादा है.
- अधिकतम MDR 300 रुपये तक सीमित रहेगा.
यानी बिजली बिल, मोबाइल रिचार्ज या छोटे दुकानदार से 1500-1800 का पेमेंट करने पर आपको कोई अतिरिक्त पैसे नहीं देने होंगे.
सुप्रीम कोर्ट में क्यों पहुंचा मामला?
अंजन दत्ता नाम के याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है. उन्होंने दो नोटिफिकेशन (14 और 15 सितंबर) को रद्द करने की मांग की है, याचिका में तीन मुख्य आरोप लगाए गए हैं:
1. पर्याप्त कानूनी प्रक्रिया नहीं अपनाई गई.
2. पारदर्शिता की कमी रही.
3. आम लोगों से राय नहीं ली गई.
याचिका में कहा गया है कि ये नोटिफिकेशन असंवैधानिक संशोधन पर आधारित हैं, Payment and Settlement Systems Act, 2007 की धारा 10A के तहत सरकार ने यह बदलाव किया है, जिसे अब कोर्ट में चुनौती दी जा रही है.
आम आदमी पर क्या असर पड़ेगा?
बहुत से लोग सोच रहे हैं कि अब हर UPI पेमेंट महंगा हो जाएगा. लेकिन फिलहाल सरकार का स्टैंड साफ है — ग्राहक पर सीधा कोई चार्ज नहीं, चार्ज सिर्फ चुनिंदा बड़े मर्चेंट्स पर लगेगा.
फिर भी सवाल उठ रहे हैं:
- क्या व्यापारी यह चार्ज ग्राहकों पर थोप देंगे?
- छोटे दुकानदार और रेहड़ी-पटरी वाले कैसे बचेंगे?
- क्या भविष्य में और नियम बदल सकते हैं?
ये सवाल जायज हैं, इसलिए सुप्रीम कोर्ट का फैसला अहम होगा.
क्या करें अभी?
- 2000 रुपये से कम के पेमेंट बेफिक्र होकर UPI से करें.
- बड़े ट्रांजेक्शन से पहले दुकानदार से पूछ लें कि कोई अतिरिक्त चार्ज तो नहीं.
- सरकारी और NPCI के आधिकारिक अपडेट्स पर नजर रखें.
UPI ने भारत की डिजिटल पेमेंट क्रांति लाई है. लाखों लोग रोजाना बिना किसी फीस के पैसे भेजते-प्राप्त करते हैं. इस सुविधा को बचाना और साथ ही सिस्टम को सस्टेनेबल रखना दोनों जरूरी हैं. सुप्रीम कोर्ट का फैसला इस संतुलन को तय करेगा.
- पर्सनल लोन फ्रॉड से कैसे बचें? भारत में Loan Fraud और Cheating के असली तरीके
- Stock Market Crash में Buy the Dip Strategy: भारत के Best Blue Chip Stocks से कैसे बनें मालामाल
आपका क्या कहना है? क्या आपको लगता है कि UPI पर चार्ज लगना चाहिए या फ्री ही रहना चाहिए? कमेंट में अपनी राय जरूर लिखें.
Thanks for Reading.
