Top 5 Selling Motorcycles in India 2026: Hero Splendor फिर नंबर 1
Top 5 Selling Motorcycles in India Agust 2026
भाई, नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हो? तो रुक जाओ एक मिनट,
अगस्त 2026 के बिक्री आंकड़े आ चुके हैं और ये बता रहे हैं कि भारत में लोग असल में कौन-सी मोटरसाइकिल सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं.
Table of Contents

हर महीने लाखों दो-पहिया वाहन बिकते हैं, लेकिन Top 5 में कौन टिक पाता है, ये देखना हमेशा दिलचस्प होता है. आज हम आपको सरल भाषा में बता रहे हैं कि पिछले महीने सबसे ज्यादा बिक्री वाली 5 मोटरसाइकिलें कौन-सी रहीं.
1. Hero Splendor – फिर से किंग (3.53 लाख यूनिट्स)
कोई आश्चर्य नहीं, Hero Splendor एक बार फिर टॉप पर है.
अगस्त 2026 में इसकी 3.53 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकीं, पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 3.11 लाख के आसपास था.
माइलेज, कम मेंटेनेंस और रिलायबिलिटी – यही तीन चीजें इसे एंट्री-लेवल सेगमेंट का राजा बनाती हैं. गांव हो या शहर, Splendor हर जगह दिख जाती है.
2. Honda Shine – मजबूत नंबर 2 (1.80 लाख यूनिट्स)
Honda Shine ने दूसरी जगह मजबूती से पकड़ी हुई है.
अगस्त में इसकी 1.80 लाख से अधिक यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल यह 1.64 लाख के करीब थी.
शानदार माइलेज, स्मूथ इंजन और Honda की ब्रांड वैल्यू – यही वजह है कि लोग Shine पर भरोसा करते हैं.
3. Bajaj Pulsar – स्टाइल और पावर का कॉम्बिनेशन (97 हजार+)
तीसरे नंबर पर Bajaj Pulsar परिवार है.
अगस्त 2026 में इसकी 97 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिकीं, पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा लगभग 1.09 लाख था.
जवानों में पल्सर की डिमांड अब भी काफी अच्छी है. लुक, परफॉर्मेंस और ब्रांड वैल्यू – तीनों में बैलेंस.
4. Hero HF Deluxe – बजट किंग (70 हजार यूनिट्स)
Hero HF Deluxe ने चौथा स्थान हासिल किया है.
इस महीने इसकी करीब 70 हजार यूनिट्स बिकीं. पिछले साल यह आंकड़ा 89 हजार के आसपास था.
बहुत कम बजट में भरोसेमंद बाइक चाहिए तो HF Deluxe अभी भी कई लोगों की पहली पसंद है.
5. TVS Apache – टॉप 5 में एंट्री (55 हजार+)
पांचवें स्थान पर TVS Apache ने जगह बनाई है.
अगस्त में इसकी 55 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल यह 45 हजार के करीब थी.
स्पोर्ट्स लुक और अच्छी हैंडलिंग की वजह से Apache युवाओं में काफी पॉपुलर है.
आखिर क्यों ये बाइक्स टॉप पर हैं?
भारत में ज्यादातर लोग माइलेज, मेंटेनेंस कॉस्ट और रिलायबिलिटी देखते हैं. Hero और Honda इसी सेगमेंट में सबसे मजबूत हैं. Bajaj और TVS स्टाइल और परफॉर्मेंस के साथ टक्कर दे रहे हैं.
- Mahindra Thar Facelift 2026: 3-Door में Roxx जैसा लुक और न्यू फीचर्स
- Maruti Dzire CNG AMT Launched: Price, 36.47 km/kg Mileage और Features Details 2026
अगर आप नई मोटरसाइकिल खरीदने वाले हैं तो इन आंकड़ों को जरूर ध्यान में रखें, आपकी जरूरत क्या है – सिर्फ माइलेज या लुक भी चाहिए? उसी के हिसाब से चुनें.
आपकी पसंद कौन सी बाइक है? कमेंट में जरूर बताएं.
Thanks for Reading.
