Axis Bank Festive Offer 2026: सिर्फ 9.99% ब्याज पर Personal Loan, Car और EV Loan पर भी मिल रही छूट
Axis Bank Festive Offer 2026 के तहत Personal Loan 9.99% ब्याज दर से शुरू हो रहा है, वहीं Car Loan, EV Loan और Home Loan पर भी ग्राहकों को खास फायदे मिल रहे हैं, जानिए पूरी डिटेल.
Table of Contents
Axis Bank Festive Offer 2026: पर्सनल लोन 9.99% ब्याज पर, कार और EV खरीदने वालों को भी फायदा

त्योहारी सीजन में अगर आप अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है, प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक Axis Bank ने ग्राहकों के लिए Festive Offers 2026 की घोषणा की है, इस ऑफर के तहत पर्सनल लोन से लेकर कार लोन और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) लोन तक कई सुविधाएं दी जा रही हैं.
खास बात यह है कि बैंक के Personal Loan की शुरुआती ब्याज दर 9.99% सालाना रखी गई है, वहीं, कार खरीदने वालों को प्रोसेसिंग फीस में 50% की छूट और चुनिंदा इलेक्ट्रिक कारों पर कम ब्याज दर का फायदा मिल सकता है.
आइए जानते हैं Axis Bank के इन खास ऑफर्स में ग्राहकों को क्या-क्या फायदे मिलने वाले हैं.
Personal Loan 9.99% ब्याज दर से शुरू
Axis Bank के Festive Offer में पर्सनल लोन सबसे ज्यादा चर्चा में है, बैंक पात्र ग्राहकों को 9.99% सालाना की शुरुआती ब्याज दर पर Personal Loan दे रहा है.
इसके अलावा, इस लोन की Processing Fee 999 रुपये से शुरू होती है, पर्सनल लोन का इस्तेमाल शादी, मेडिकल जरूरत, घर की मरम्मत या किसी अन्य निजी खर्च के लिए किया जा सकता है.
हालांकि, वास्तविक ब्याज दर और लोन की मंजूरी ग्राहक की आय, क्रेडिट स्कोर, बैंक की पात्रता शर्तों और अन्य जानकारियों पर निर्भर करेगी.
Car Loan पर मिलेगी 50% Processing Fee की छूट
अगर आप नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो Axis Bank का Car Loan Offer आपके काम आ सकता है.
बैंक ने कार लोन की प्रोसेसिंग फीस पर 50% की छूट देने की घोषणा की है, इसके साथ ही पात्र ग्राहकों को 30 मिनट के अंदर लोन राशि वितरित करने की सुविधा भी मिल सकती है.
बैंक के अनुसार, ग्राहक कार की ऑन-रोड कीमत का 100% तक फाइनेंस करा सकते हैं, इस लोन की अधिकतम अवधि 8 साल तक रखी गई है.
Electric Car और EV Loan पर भी फायदा
इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए बैंक ने EV ग्राहकों के लिए भी खास ऑफर पेश किया है.
Axis Bank चुनिंदा इलेक्ट्रिक कार मॉडल पर सामान्य ब्याज दर के मुकाबले 10 बेसिस पॉइंट यानी 0.10% की छूट दे रहा है.
वहीं, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने वाले पात्र ग्राहकों को ब्याज दर में 0.5% की विशेष छूट मिल सकती है.
Home Loan और Education Loan पर भी ऑफर
बैंक के Festive Offers सिर्फ पर्सनल और कार लोन तक सीमित नहीं हैं, Home Loan लेने वाले ग्राहकों के लिए लॉगिन फीस 999 रुपये + GST से शुरू होती है, इसके अलावा, कुछ पात्र होम लोन विकल्पों में 12 EMI की छूट और तेजी से मूलधन भुगतान जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं.
वहीं, घरेलू Education Loan की शुरुआती ब्याज दर 7.25% सालाना है और प्रोसेसिंग फीस शून्य रुपये से शुरू होती है.
कुछ जरुरी बातें
किसी भी बैंक से लोन लेने से पहले केवल शुरुआती ब्याज दर देखकर फैसला नहीं करना चाहिए, Processing Fee, GST, EMI, Loan Tenure और Prepayment Charges की जानकारी भी जरूर लें.
इसके अलावा, अपनी मासिक आय के हिसाब से EMI तय करें, ताकि भविष्य में आर्थिक परेशानी न हो.
- Post Office Schemes 2026: ₹2 लाख निवेश पर शानदार रिटर्न देने वाली 4 सरकारी योजनाएं
- 40 की उम्र के बाद भी बना सकते हैं करोड़ों का फंड, अपनाएं ये 6 स्मार्ट तरीके
निष्कर्ष: Axis Bank Festive Offer 2026 में Personal Loan, Car Loan, EV Loan और Home Loan ग्राहकों के लिए कई आकर्षक सुविधाएं दी गई हैं, हालांकि, सभी ऑफर्स पात्रता और बैंक की नियम एवं शर्तों के अधीन हैं, आवेदन करने से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी जानकारी जरूर जांच लें.
Thanks for Reading.
