Post Office Schemes 2026: ₹2 लाख निवेश पर शानदार रिटर्न देने वाली 4 सरकारी योजनाएं
Post Office Investment Schemes 2026 में निवेश करके सुरक्षित रिटर्न पाना चाहते हैं? जानिए पोस्ट ऑफिस की 4 लोकप्रिय सरकारी योजनाएं, ब्याज दर, निवेश की अवधि और फायदे.
Table of Contents
Post Office Schemes 2026: ₹2 लाख निवेश करने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प

आज के समय में हर कोई अपनी मेहनत की कमाई को ऐसी जगह निवेश करना चाहता है, जहां पैसा सुरक्षित रहे और अच्छा रिटर्न भी मिले, शेयर बाजार में जोखिम उठाने के बजाय कई लोग सरकारी बचत योजनाओं को प्राथमिकता देते हैं, ऐसे निवेशकों के लिए पोस्ट ऑफिस की योजनाएं एक अच्छा विकल्प हो सकती हैं.
अगर आपके पास ₹2 लाख की बचत है और आप इसे सही जगह निवेश करने की सोच रहे हैं, तो भारतीय डाक विभाग की कुछ लोकप्रिय योजनाओं पर विचार कर सकते हैं, इन योजनाओं में अलग-अलग अवधि, ब्याज दर और निवेश की सुविधाएं मिलती हैं.
खास बात यह है कि इन योजनाओं को छोटे निवेशक भी अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं, आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की ऐसी 4 योजनाओं के बारे में, जिनमें ₹2 लाख का निवेश किया जा सकता है.
1. Post Office Monthly Income Scheme (MIS)
ब्याज दर: 7.4% सालाना, अवधि: 5 साल
अगर आप चाहते हैं कि आपके निवेश पर हर महीने कमाई होती रहे, तो Post Office Monthly Income Scheme आपके लिए उपयोगी हो सकती है.
इस योजना में एकमुश्त पैसा जमा किया जाता है और उस पर हर महीने ब्याज मिलता है, अगर आप इसमें ₹2 लाख निवेश करते हैं, तो 7.4% सालाना ब्याज के हिसाब से आपको करीब ₹1,233 हर महीने मिल सकते हैं.
इस तरह पांच साल में कुल ब्याज करीब ₹74,000 होगा, पांच साल पूरे होने पर मूल निवेश की रकम वापस मिल जाती है.
यह योजना उन लोगों के लिए अच्छी है, जिन्हें हर महीने अतिरिक्त आमदनी की जरूरत होती है.
2. National Savings Certificate (NSC)
ब्याज दर: 7.7% सालाना, अवधि: 5 साल
National Savings Certificate यानी NSC उन निवेशकों के लिए अच्छा विकल्प है, जो कुछ सालों तक अपना पैसा सुरक्षित रखकर एकमुश्त रिटर्न पाना चाहते हैं.
इस योजना में ₹1,000 से निवेश शुरू किया जा सकता है, अगर आप ₹2 लाख निवेश करते हैं, तो मौजूदा 7.7% ब्याज दर के आधार पर पांच साल बाद लगभग ₹2.90 लाख मिल सकते हैं.
इसमें करीब ₹89,800 का ब्याज शामिल होगा, NSC में ब्याज सालाना चक्रवृद्धि आधार पर जुड़ता है और भुगतान मैच्योरिटी पर किया जाता है.
इस योजना में पात्र निवेश पर लागू आयकर नियमों के अनुसार टैक्स लाभ भी मिल सकता है.
3. Kisan Vikas Patra (KVP)
ब्याज दर: 7.5% सालाना, अवधि: 115 महीने
अगर आपका लक्ष्य निवेश की रकम को दोगुना करना है, तो Kisan Vikas Patra पर विचार कर सकते हैं, यह पोस्ट ऑफिस की लोकप्रिय सरकारी बचत योजनाओं में से एक है.
इसमें फिलहाल 7.5% सालाना ब्याज मिल रहा है, इस योजना में निवेश की गई रकम 115 महीने यानी 9 साल और 7 महीने में दोगुनी हो जाती है.
उदाहरण के लिए, अगर आप ₹2 लाख निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको ₹4 लाख मिलेंगे, हालांकि, यह योजना बहुत कम समय के निवेश के लिए नहीं है.
4. Post Office Time Deposit Scheme (TD)
5 साल की ब्याज दर: 7.5% सालाना
Post Office Time Deposit को पोस्ट ऑफिस की Fixed Deposit Scheme भी कहा जाता है, इसमें निवेशक अपनी सुविधा के अनुसार 1, 2, 3 और 5 साल की अवधि चुन सकते हैं.
फिलहाल पांच साल की टाइम डिपॉजिट पर 7.5% सालाना ब्याज मिल रहा है, अगर आप ₹2 लाख पांच साल के लिए जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी पर लगभग ₹2.90 लाख मिल सकते हैं.
इसमें ब्याज की गणना तिमाही चक्रवृद्धि आधार पर होती है, जबकि ब्याज का भुगतान सालाना किया जाता है, पांच साल की TD में लागू नियमों के अनुसार टैक्स लाभ भी मिल सकता है.
₹2 लाख निवेश करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में निवेश करने से पहले अपनी जरूरत और निवेश की अवधि जरूर समझें.
- हर महीने कमाई चाहिए तो MIS पर विचार करें.
- पांच साल बाद एकमुश्त रकम चाहिए तो NSC चुन सकते हैं.
- पैसा दोगुना करने के लिए लंबी अवधि का विकल्प चाहिए तो KVP देख सकते हैं.
- Fixed Deposit जैसा निवेश पसंद है तो Time Deposit उपयोगी हो सकती है.
ध्यान रखें कि सरकार हर तीन महीने में छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा करती है, इसलिए निवेश करने से पहले पोस्ट ऑफिस से नवीनतम ब्याज दर और नियम जरूर जांच लें.
निष्कर्ष
अगर आपके पास ₹2 लाख हैं, तो पोस्ट ऑफिस की ये चारों योजनाएं अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से उपयोगी हो सकती हैं, किसी में हर महीने ब्याज मिलता है, तो किसी में मैच्योरिटी पर अच्छी रकम मिलती है, इसलिए सिर्फ ज्यादा ब्याज देखकर निवेश न करें, बल्कि अपनी आर्थिक जरूरत और समय सीमा को ध्यान में रखकर फैसला लें.
- अब WhatsApp पर चेक करें PF Balance और Passbook, बस Hi भेजते ही मिलेगी पूरी जानकारी
- सिर्फ 9.99% ब्याज पर Personal Loan, Car और EV Loan पर भी मिल रही छूट
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य वित्तीय जानकारी के लिए है, निवेश की व्यक्तिगत सलाह नहीं, वास्तविक रिटर्न, टैक्स और मैच्योरिटी राशि लागू नियमों के अनुसार अलग हो सकती है.
Thanks for Reading.
