New PUC Rules 2026: BS6 प्राइवेट गाड़ियों को बड़ी राहत, अब 3 साल तक वैध रहेगा Pollution Certificate

New PUC Rules 2026: सरकार ने BS6 प्राइवेट कार और बाइक के लिए PUC Certificate की वैधता 3 साल कर दी है, जानिए नई नियमावली, पुरानी गाड़ियों की वैधता और कमर्शियल वाहनों के नियम.

New PUC Rules 2026

अगर आपके पास BS6 इंजन वाली कार या बाइक है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है, अब नई BS6 प्राइवेट गाड़ियों के मालिकों को बार-बार Pollution Under Control (PUC)

Certificate बनवाने के लिए पेट्रोल पंप या प्रदूषण जांच केंद्र के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, केंद्र सरकार ने PUC Certificate की वैधता को लेकर नए नियम लागू किए हैं.

सरकार के इस फैसले से लाखों वाहन मालिकों को राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि, यह सुविधा सभी गाड़ियों के लिए नहीं है, वाहन के BS Standard, उम्र और इस्तेमाल के आधार पर PUC Certificate की वैधता तय की गई है.

New PUC Rules 2026: क्या हुआ बड़ा बदलाव?

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने 13 नवंबर 2026 को Central Motor Vehicles (Sixteenth Amendment) Rules, 2026 की अधिसूचना जारी की है.

इसके तहत BS6 प्राइवेट वाहनों की उम्र 6 साल तक होने पर PUC Certificate की वैधता 3 साल कर दी गई है, यानी अगर आपकी BS6 कार या बाइक 6 साल से कम पुरानी है तो आपको हर साल PUC Certificate Renew कराने की जरूरत नहीं होगी.

यह बदलाव खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत भरा है जो रोजाना अपनी गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं.

किस गाड़ी के लिए कितने समय तक वैध रहेगा PUC Certificate?

सरकार ने अलग-अलग वाहनों के लिए नई वैधता तय की है.

  • BS6 Private Vehicles: 6 साल तक पुरानी गाड़ियों के लिए 3 साल.
  • BS6 Private Vehicles: 6 साल से अधिक और 10 साल तक पुरानी गाड़ियों के लिए 1 साल.
  • BS6 Private Vehicles: 10 साल से अधिक पुरानी गाड़ियों के लिए 6 महीने.
  • BS6 Commercial Vehicles: 6 साल तक पुरानी गाड़ियों के लिए 2 साल.
  • BS6 Commercial Vehicles: 6 से 10 साल पुरानी गाड़ियों के लिए 1 साल.
  • BS6 Commercial Vehicles: 10 साल से अधिक पुरानी गाड़ियों के लिए 6 महीने.
  • BS1, BS2 और BS3 Vehicles: 3 महीने.
  • BS4 Vehicles: 6 महीने.

वाहन की उम्र की गणना उसकी पहली रजिस्ट्रेशन तारीख से की जाएगी.

क्या पुराना PUC Certificate अपने आप 3 साल के लिए वैध हो जाएगा?

यहां वाहन मालिकों को एक जरूरी बात समझनी चाहिए, नए नियम लागू होने से पहले बनवाए गए PUC Certificate की वैधता अपने आप नहीं बढ़ेगी.

मौजूदा सर्टिफिकेट पर जो Expiry Date लिखी है, वह लागू रहेगी, नए नियमों का फायदा पुराने सर्टिफिकेट के पहली बार रिन्यू होने के बाद मिलेगा.

इसलिए अगर आपके पास पहले से वैध PUC Certificate है तो उसकी समाप्ति तारीख जरूर चेक करें.

PUC Certificate Renew कराने के नए नियम भी जानें
सरकार ने PUC Certificate Renewal को लेकर भी स्पष्ट नियम बनाए हैं.

अगर वाहन मालिक अपने पुराने PUC Certificate की समाप्ति से 10 दिन पहले के अंदर नया सर्टिफिकेट बनवाता है तो नए सर्टिफिकेट की वैधता पुराने सर्टिफिकेट की समाप्ति तारीख से शुरू होगी.

लेकिन अगर सर्टिफिकेट एक्सपायर होने के बाद नया PUC बनवाया जाता है तो उसकी वैधता जांच की तारीख से शुरू होगी.

वाहन मालिकों को क्या करना चाहिए?

नए नियमों से BS6 प्राइवेट कार और बाइक मालिकों को निश्चित रूप से राहत मिलेगी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि गाड़ी के प्रदूषण की जांच को नजरअंदाज किया जाए.

वाहन मालिकों को समय-समय पर अपनी गाड़ी की स्थिति और PUC Certificate की वैधता चेक करते रहना चाहिए, साथ ही, हमेशा अधिकृत प्रदूषण जांच केंद्र से ही सर्टिफिकेट बनवाएं.

निष्कर्ष: New PUC Rules 2026 के तहत नई BS6 प्राइवेट गाड़ियों को 3 साल की PUC वैधता मिलना वाहन मालिकों के लिए एक बड़ा बदलाव है, वहीं पुरानी और कमर्शियल गाड़ियों के लिए अलग-अलग समय सीमा निर्धारित की गई है, इसलिए अपनी गाड़ी के BS Standard और रजिस्ट्रेशन की तारीख के अनुसार नियम जरूर जांचें.

Thanks for Reading.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *