Renault November 2026 Offers: Duster पर ₹2.35 लाख की छूट
Renault November 2026 Offers: रेनो की कारों पर ₹2.35 लाख तक की छूट, Duster से लेकर Kwid तक मिल रहा बड़ा डिस्काउंट
अगर आप नवंबर महीने में नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है, फ्रांस की कार निर्माता कंपनी Renault ने नवंबर 2026 के लिए अपनी कारों पर शानदार ऑफर्स पेश किए हैं, कंपनी की इस ऑफर लिस्ट में Renault Duster, Renault Kiger, Renault Triber और Renault Kwid शामिल हैं.
Table of Contents

इस महीने सबसे ज्यादा फायदा Renault Duster खरीदने वाले ग्राहकों को मिल रहा है, इस SUV पर अधिकतम 2.35 लाख रुपये तक के बेनिफिट दिए जा रहे हैं, वहीं Kiger पर 65,000 रुपये, Triber पर 55,000 रुपये और Kwid पर 45,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है.
अगर आप भी नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आइए जानते हैं Renault November 2026 Offers की पूरी जानकारी.
Renault Duster पर मिल रहा है ₹2.35 लाख तक का डिस्काउंट
Renault की लोकप्रिय SUV Duster पर कंपनी इस महीने सबसे बड़ा ऑफर दे रही है, इसके Techno+ और Iconic वेरिएंट पर ग्राहकों को 50,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट या 4.99 प्रतिशत ब्याज दर वाली EMI स्कीम का विकल्प मिल सकता है.
इसके अलावा इन वेरिएंट पर 1.50 लाख रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है, वहीं दूसरे वेरिएंट पर एक्सचेंज बेनिफिट 1 लाख रुपये तक है.
पुरानी कार को स्क्रैप कराने पर 25,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस और 10,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस भी मिल सकता है, Duster की एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये से 19.49 लाख रुपये तक है.
Renault Kiger पर ₹65,000 तक की बचत
अगर आप कम बजट में एक स्टाइलिश SUV खरीदना चाहते हैं तो Renault Kiger अच्छा विकल्प हो सकती है, नवंबर 2026 में इस कार पर 65,000 रुपये तक के कुल बेनिफिट मिल रहे हैं.
इसमें 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस शामिल है, इसके अलावा पात्र ग्राहकों को 10,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस भी मिल सकता है.
कॉर्पोरेट ग्राहकों को 5,000 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र के पात्र ग्राहकों को 4,000 रुपये तक का अतिरिक्त फायदा मिल सकता है, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.81 लाख रुपये से शुरू होती है.
Renault Triber पर ₹55,000 तक का फायदा
फैमिली के लिए 7-सीटर कार तलाश रहे ग्राहकों के लिए Renault Triber पर भी अच्छी बचत का मौका है.
नवंबर में इस MPV पर 55,000 रुपये तक के बेनिफिट दिए जा रहे हैं, इसमें 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस शामिल है.
इसके अलावा पात्र ग्राहकों को 5,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट बेनिफिट या 4,000 रुपये तक का रूरल बेनिफिट मिल सकता है, Renault Triber की एक्स-शोरूम कीमत 5.81 लाख रुपये से शुरू होती है.
Renault Kwid पर ₹45,000 तक की छूट
कम बजट में पहली कार खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए Renault Kwid भी एक विकल्प है, कंपनी इस हैचबैक पर नवंबर महीने में 45,000 रुपये तक के फायदे दे रही है.
इसमें 15,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस शामिल है, Kwid की एक्स-शोरूम कीमत 4.53 लाख रुपये से 5.61 लाख रुपये तक है.
नवंबर में कौन सी Renault कार पर कितनी छूट?
कार का नाम, अधिकतम बेनिफिट:
Renault Duster = ₹2.35 लाख
Renault Kiger = ₹65,000
Renault Triber = ₹55,000
Renault Kwid = ₹45,000
कार खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बातें
Renault के नवंबर ऑफर्स देखकर कार खरीदने का फैसला करना फायदेमंद हो सकता है, हालांकि, ग्राहकों को यह समझना जरूरी है कि विज्ञापन में बताई गई पूरी छूट कैश डिस्काउंट नहीं है, इसमें एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस और अन्य ऑफर्स शामिल हैं.
इन ऑफर्स का लाभ कार के वेरिएंट, शहर, डीलरशिप, उपलब्ध स्टॉक और ग्राहक की पात्रता के आधार पर अलग-अलग हो सकता है, ये ऑफर्स 30 नवंबर 2026 तक वैध बताए गए हैं.
इसलिए कार बुक करने से पहले नजदीकी Renault डीलरशिप पर जाकर फाइनल ऑन-रोड कीमत और सभी ऑफर्स की जानकारी जरूर लें.
Thanks for Reading.
