SBI Home Loan Interest Rate Hike 2026: EBLR बढ़ी, जानें आपकी EMI पर कितना असर पड़ेगा? ₹30 लाख से ₹1 करोड़ तक कैलकुलेशन

SBI Home Loan Interest Rate Hike 2026: EBLR बढ़ी, जानें आपकी EMI पर कितना असर पड़ेगा?

SBI ने होम लोन की ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी की है, EBLR 8.15% हो गया, जानें ₹30 लाख, ₹50 लाख और ₹1 करोड़ लोन पर EMI कितनी बढ़ेगी और क्या करना चाहिए.

SBI Home Loan Interest Rate Hike

भाई-बहनों, अगर आपका भी SBI में होम लोन चल रहा है तो थोड़ी टेंशन वाली खबर है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 15 अक्टूबर 2026 से अपनी External Benchmark Linked Rate (EBLR) में 25 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी कर दी है. पहले EBLR 7.90% था, अब 8.15% हो गया है, इसके ऊपर बैंक का क्रेडिट रिस्क प्रीमियम और बिजनेस स्ट्रैटेजी प्रीमियम भी लगता है, सीधा मतलब? होम लोन महंगा हो गया है.

SBI Home Loan की नई ब्याज दरें (15 अक्टूबर 2026 से)

SBI के मुताबिक अब ये रेट लागू हो गए हैं:

  • रेगुलर होम लोन (टर्म लोन): 7.50% से 8.80%
  • होम लोन मैक्सगेन: 8.00% से 9.30%
  • टॉप-अप लोन: 8.00% से 10.75%
  • लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी: 9.20% से 10.75%
  • YONO इंस्टा होम टॉप-अप: 8.35%

सभी होम लोन अब 8.15% के EBLR से जुड़े हुए हैं.

EMI पर कितना पड़ेगा असर? (BankBazaar के आंकड़ों के आधार पर)

मान लीजिए आपका लोन 20 साल के लिए 8% पर चल रहा था, अब 8.25% हो गया, देखिए कितना फर्क पड़ेगा:

  • ₹30 लाख के लोन पर पुरानी EMI ₹25,093 थी, अब ₹25,562 हो जाएगी, हर महीने ₹469 ज्यादा और 20 साल में ₹1.12 लाख अतिरिक्त ब्याज लगेगा.
  • ₹50 लाख के लोन पर पुरानी EMI ₹41,822 थी, अब ₹42,603 हो जाएगी, हर महीने ₹781 ज्यादा और 20 साल में ₹1.87 लाख अतिरिक्त ब्याज लगेगा.
  • ₹80 लाख के लोन पर पुरानी EMI ₹66,915 थी, अब ₹68,165 हो जाएगी. हर महीने ₹1,250 ज्यादा और 20 साल में लगभग ₹3 लाख अतिरिक्त ब्याज लगेगा.

₹1 करोड़ के लोन पर पुरानी EMI ₹83,644 थी, अब ₹85,207 हो जाएगी, हर महीने ₹1,563 ज्यादा और 20 साल में ₹3.75 लाख अतिरिक्त ब्याज लगेगा.

EMI न बढ़ाने का ऑप्शन भी है, लेकिन…

बहुत से लोग सोचते हैं कि EMI पुरानी ही रहने दें और लोन की अवधि बढ़ा लें, ऐसा करने पर:

  • ₹50 लाख के लोन पर अवधि 1 साल बढ़कर 21 साल हो जाएगी.
  • अतिरिक्त ब्याज लगभग ₹4.96 लाख तक पहुंच सकता है.
  • ₹1 करोड़ पर तो करीब ₹9.92 लाख का अतिरिक्त ब्याज लग सकता है.

मेरी सलाह: अगर आपका बजट थोड़ा भी सहन कर सकता है तो EMI बढ़ाकर लोन जल्दी चुकाएं, लंबे समय में काफी पैसे बचेंगे. अवधि बढ़ाने से सिर्फ अभी राहत मिलती है, बाद में बहुत महंगा पड़ता है.

अब क्या करें?

1. अपने लोन अकाउंट में लॉगिन करके नई ब्याज दर चेक करें.

2. SBI ब्रांच या YONO ऐप से EMI कैलकुलेटर चलाएं.

3. अगर संभव हो तो आंशिक प्रीपेमेंट का विकल्प भी देखें.

4. अपनी मंथली बजट की समीक्षा कर लें.

RBI के रेपो रेट बढ़ने के बाद बैंकों ने रेट्स बढ़ाई हैं, आने वाले समय में और बदलाव हो सकते हैं, इसलिए अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग अपडेट रखें.

आपका होम लोन कितना है और इस बढ़ोतरी से आपको कितना असर पड़ा? कमेंट में बताएं, अगर कोई सवाल हो तो पूछ सकते हैं.

नोट: ऊपर दिए गए आंकड़े अनुमानित हैं, असली EMI आपके लोन की शर्तों, क्रेडिट स्कोर और बैंक की पॉलिसी पर निर्भर करती है, सटीक जानकारी के लिए SBI से संपर्क करें.

Thanks for Reading.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *