₹30 लाख होम लोन EMI 10 साल में कितनी? ब्याज दर, CIBIL स्कोर और पूरी डिटेल | 30 Lakh Home Loan Interest Rate EMI
फेस्टिव सीजन आ गया है और बहुत से लोग अपने सपनों का घर खरीदने की सोच रहे हैं. दिवाली से पहले घर का सपना पूरा करने वालों के लिए होम लोन सबसे आसान रास्ता है.
Table of Contents
30 Lakh Home Loan Interest (Interest Rate)

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) सहित कई बैंक अभी होम लोन पर आकर्षक रेट ऑफर कर रहे हैं. PNB के रिटेल लोन कैंपेन के दौरान 30 लाख रुपये या उससे अधिक के होम लोन पर ब्याज दर लगभग 8.45% प्रति वर्ष से शुरू हो रही है.
याद रखें, ब्याज दर आपके CIBIL स्कोर, आय और प्रोफाइल पर निर्भर करती है, जितना बेहतर स्कोर, उतना सस्ता लोन.
नीचे दिए गए कैलकुलेशन के अनुसार (8.45% ब्याज दर पर):
बैंक, लोन राशि, अवधि, ब्याज दर, मासिक EMI, कुल ब्याज, कुल भुगतान:
पंजाब नेशनल बैंक, ₹30 लाख, 10 साल, 8.45% ब्याज,
- मासिक: ₹37,116
- कुल ब्याज: ₹14,53,864
- कुल भुगतान: ₹44,53,864
यानी हर महीने लगभग ₹37,100 EMI देनी पड़ेगी, 10 साल में कुल करीब ₹44.5 लाख चुकाने होंगे, जिसमें ₹14.5 लाख ब्याज होगा.
अगर आपकी सैलरी अच्छी है और जल्दी कर्ज मुक्त होना चाहते हैं तो 10 साल का टेन्योर अच्छा विकल्प है. ज्यादा EMI सहन न हो तो 15-20 साल का टेन्योर चुन सकते हैं, लेकिन कुल ब्याज बढ़ जाएगा.
होम लोन पास कराने के लिए कितना CIBIL स्कोर चाहिए?
- बैंक सबसे पहले आपका CIBIL स्कोर चेक करते हैं.
- 800+ स्कोर होने पर बेहतर ब्याज दर और आसानी से अप्रूवल मिलने की संभावना बढ़ जाती है.
- 300-900 के स्केल पर 750+ रखना सबसे सुरक्षित है.
अगर स्कोर कम है तो पहले उसे सुधारें, समय पर बिल पेमेंट, क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल और अनावश्यक लोन से बचें.
होम लोन लेने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
- आधार कार्ड, पैन कार्ड
- एड्रेस प्रूफ
- सैलरी स्लिप / आय प्रमाण
- बैंक स्टेटमेंट (6-12 महीने)
- प्रॉपर्टी के कागज
- पासपोर्ट साइज फोटो
कुछ महत्वपूर्ण टिप्स
भाई, होम लोन लेते समय सिर्फ EMI मत देखो, कुल ब्याज, प्रोसेसिंग फीस और फोरक्लोज़र चार्ज भी चेक करो, अलग-अलग बैंकों की तुलना जरूर करें. SBI, HDFC, ICICI जैसे बैंक भी अच्छे रेट दे रहे हैं.
अपनी मासिक आमदनी का 40-50% से ज्यादा EMI न रखें, वरना बजट बिगड़ सकता है.
Disclaimer: ब्याज दरें समय-समय पर बदलती रहती हैं, अंतिम रेट और EMI बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या ब्रांच से कन्फर्म करें.
- Gold ETF में 164% की तूफानी तेजी – क्या बदला है सोने में निवेश का तरीका?
- FD vs Bonds: स्टॉक मार्किट वोलाटिलिटी में कौन सा Investment अप्शन बेहतर?
अपने सपनों का घर खरीदने से पहले सही प्लानिंग कर लें, कोई सवाल हो तो कमेंट में पूछें.
Thanks for Reading.
