Investment Scam Alert: Delhi Police के 5 Tips से पहचानें Fake Investment Schemes
पैसा डबल करने का झांसा? Delhi Police ने जारी किया Investment Scam Alert – जानिए Fake Investment Schemes कैसे पहचानें
भाई, सच बताइए… WhatsApp या Instagram पर कितनी बार ऐसा मैसेज आया है – 3 महीने में पैसा डबल, गारंटीड रिटर्न, कोई रिस्क नहीं? दिल ललचाता है ना, लेकिन दिल्ली पुलिस ने साफ चेतावनी दी है, Investment Scam और Ponzi Scheme का सबसे बड़ा हथियार यही पैसा, डबल वाला लालच है.
Table of Contents

आजकल fake investment schemes, ऑनलाइन ट्रेडिंग फ्रॉड और चिटफंड स्कैम बहुत बढ़ गए हैं. लोग अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई एक क्लिक में गंवा बैठते हैं. इसलिए यह पोस्ट सिर्फ खबर नहीं, आपकी जेब बचाने वाली गाइड है.
Delhi Police का Investment Scam Alert क्या कहता है?
दिल्ली पुलिस के अनुसार कोई भी स्कीम जो RBI की तय ब्याज दर से बहुत ज्यादा रिटर्न देने का वादा करे, संदिग्ध है. असली निवेश सुरक्षित तभी माना जाता है जब वह RBI registered bank या registered NBFC में हो. Guaranteed high returns और जल्दी मौका चूक मत जाना, वाला दबाव – ये दोनों सबसे बड़े रेड फ्लैग हैं.
Fake Investment Scheme कैसे पहचानें? ये Red Flags देखें
- Guaranteed returns या पैसा डबल/तिगुना का वादा
- नकद भुगतान या पर्सनल अकाउंट में पैसे मांगना
- हाथ से लिखी कच्ची रसीद देना
- कंपनी SEBI या RBI में रजिस्टर्ड नहीं
- WhatsApp/Telegram ग्रुप में फेक प्रॉफिट के स्क्रीनशॉट दिखाना
- अभी निवेश करो, कल मौका नहीं मिलेगा” वाला दबाव
याद रखिए – असली मार्केट में कोई zero risk, high return नहीं होता, जो बहुत अच्छा लगे, वही अक्सर financial fraud होता है.
निवेश करने से पहले Delhi Police के ये 5 टिप्स जरूर फॉलो करें
1. RBI गाइडलाइन चेक करें: बैंक या NBFC RBI से रजिस्टर्ड है या नहीं, ये सबसे पहले देखें. ज्यादा ब्याज का वादा करने वाली स्कीम से दूर रहें.
2. नकद मत दीजिए: हमेशा चेक या अधिकृत डिजिटल बैंकिंग से भुगतान करें.
3. पक्की रसीद लें: हाथ से लिखी कच्ची रसीद कभी स्वीकार न करें. संस्था की सील और हस्ताक्षर वाली आधिकारिक रसीद ही लें.
4. चिटफंड हो तो रजिस्ट्रार से वेरिफाई करें: स्कीम की अवधि, कुल राशि, सदस्यों की संख्या और रजिस्ट्रेशन Registrar of Chit Funds से चेक करें. कंपनी के डॉक्यूमेंट्स Registrar of Companies की वेबसाइट पर ऑनलाइन देखें.
5. मैनेजमेंट की बैकग्राउंड चेक करें: कंपनी के मालिकों का पुराना रिकॉर्ड, कोई आपराधिक केस तो नहीं – ये भी निकालें. पासबुक विधिवत एंट्री वाली हो और मार्जिन मनी रजिस्ट्रार के पास जमा हो.
अगर पहले ही पैसा लगा चुके हैं तो क्या करें?
घबराइए मत, लेकिन देर भी मत कीजिए, तुरंत 1930 पर कॉल करें या Cybercrime के वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करें. बैंक को भी तुरंत बताएं ताकि ट्रांजैक्शन होल्ड हो सके. जितनी जल्दी रिपोर्ट करेंगे, पैसा वापस मिलने की संभावना उतनी बढ़ेगी.
दोस्तों, निवेश करना अच्छी बात है, लेकिन अंधाधुंध नहीं. SEBI registered प्लेटफॉर्म, म्यूचुअल फंड, सरकारी स्कीम या बैंक FD जैसी जगहों पर ही सोच-समझकर पैसा लगाएं. कोई भी अनजान व्यक्ति या ऐप आपको अमीर बनाने का वादा करे तो रुक जाइए और ऊपर दिए टिप्स से चेक कर लीजिए.
- EPFO 3.0 Update: ATM Withdrawal, UPI Transfer और 5 लाख तक ऑटो सेटलमेंट उपलब्ध
- घर में कितना सोना रखना चाहिए? Income Tax Raid से बचने का पूरा नियम 2026
आपकी मेहनत की कमाई किसी ठग के हाथ न जाए – यही सबसे बड़ी जीत है. यह अलर्ट परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, सतर्क रहिए, सुरक्षित रहिए.
Thanks for Reading.
