Kotak Multi Sector Omni FoF NFO 2026: ₹1000 से शुरू, सेक्टर चुनने की टेंशन खत्म | Fund of Funds SIP

बदलते बाजार में कौन सा सेक्टर आगे निकलेगा—IT, बैंक, फार्मा या मैन्युफैक्चरिंग? बहुत से छोटे निवेशक यही सोचकर अटक जाते हैं. कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड का नया Kotak Multi Sector Omni FoF इसी झंझट को कम करने के लिए आया है. NFO 8 सितंबर से 22 सितंबर 2026 तक खुला है और शुरुआत सिर्फ ₹1,000 से हो सकती है.

Kotak Multi Sector Omni FoF क्या है?

यह एक open-ended Fund of Funds स्कीम है. सीधे शेयर नहीं खरीदेगी, अलग-अलग सेक्टर वाले सक्रिय (active) और पैसिव म्यूचुअल फंड स्कीमों की यूनिट्स में पैसा लगाएगी. उद्देश्य लंबी अवधि का पूंजी निर्माण है, बेंचमार्क Nifty 500 TRI है. रिस्क लेवल Very High है, जैसा इक्विटी सेक्टर रणनीति में होता है.

Kotak Multi Sector Omni FoF NFO

कोटक के एमडी निलेश शाह का कहना है कि अर्थव्यवस्था के चक्र बदलते हैं तो सेक्टर की अगुवाई भी बदलती है. निवेशक के लिए मुश्किल सिर्फ अगला विजेता सेक्टर ढूंढना नहीं, बल्कि बदलाव के समय अनुशासन बनाए रखना भी है. यही काम यह फंड एक जगह पर करने की कोशिश करता है.

क्यों काम आ सकता है आम निवेशक को?

सेक्टोरल फंड में खुद चुनना, मॉनिटर करना और रीबैलेंस करना समय और रिसर्च मांगता है. इस स्कीम में फंड हाउस रिसर्च के आधार पर स्कीमें चुनेगा और बाजार-आर्थिक हालात बदलने पर आवंटन बदल सकता है. एक ही योजना में मल्टी-सेक्टर एक्सपोजर मिल जाता है.

फंड मैनेजर देवेंद्र सिंघल के अनुसार, अलग-अलग सेक्टर नीति, कमाई और बाजार मूड पर अलग प्रतिक्रिया देते हैं. इसलिए सक्रिय और पैसिव दोनों तरह की सेक्टर स्कीमों में मौका तलाशा जाएगा.

न्यूनतम निवेश:

  • लम्पसम (NFO/नॉन-SIP): ₹1,000 और उसके बाद कोई भी राशि 
  • अतिरिक्त खरीद: ₹500 से 
  • SIP: न्यूनतम ₹500, कम से कम 2 किस्तें 
  • एग्जिट लोड: 30 दिनों के अंदर रिडीम करने पर 0.5% बताया गया है, लॉक-इन नहीं है.

निवेश से पहले ये बातें याद रखें

मैं खुद कई बार सेक्टर फंड में जल्दी-जल्दी स्विच करते देखा हूं—कभी आईटी चढ़ा तो सब वहीं, फिर बैंकिंग चढ़ा तो वहां, इससे खर्च बढ़ता है और अनुशासन टूटता है. यह FoF उसी समस्या का एक समाधान हो सकता है, लेकिन जादू की छड़ी नहीं है.

पिछला प्रदर्शन भविष्य की गारंटी नहीं
FoF में अपनी स्कीम का खर्च + अंडरलाइंग स्कीमों का खर्च लगता है
SID, KIM और रिस्क-ओ-मीटर जरूर पढ़ें
अपने लक्ष्य, समय और रिस्क क्षमता के हिसाब से सर्टिफाइड सलाहकार से बात करें

म्यूचुअल फंड बाजार जोखिम के अधीन हैं, यह लेख जानकारी के लिए है, निवेश सलाह नहीं.

डिस्क्लेमर: स्कीम से जुड़े आधिकारिक दस्तावेज कोटक एमएफ और सेबी वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, निवेश सोच-समझकर करें.

Thanks for Reading.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *