How to Apply for PAN Card Online 2026: घर बैठे नया PAN Card बनाएं Step by Step
How to Apply for PAN Card Online 2026: घर बैठे नया PAN Card बनाएं Step by Step
भाई-बहनों, आजकल बिना PAN Card के बैंक अकाउंट खोलना, म्यूचुअल फंड में निवेश करना या कोई भी बड़ा वित्तीय काम करना मुश्किल हो गया है. कई लोगों को लगता है कि PAN बनवाना झंझट वाला काम है, एजेंट के चक्कर काटने पड़ेंगे. लेकिन सच्चाई ये है कि अब पूरा प्रोसेस घर बैठे ऑनलाइन हो जाता है. मैंने खुद कई लोगों को ये तरीका बताकर मदद की है, और प्रक्रिया वाकई आसान है. आयकर विभाग ने इसे डिजिटल बना दिया है.
Table of Contents

इस आर्टिकल में मैं आपको how to apply for pan card online का पूरा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका सिंपल हिंदी में बता रहा हूँ. साथ में पुराने PAN में गलती सुधारने का तरीका भी.
Instant e-PAN कैसे बनाएं (सबसे तेज और मुफ्त तरीका)
अगर आपके पास आधार है और मोबाइल नंबर आधार से लिंक है, तो Instant e-PAN सबसे बेस्ट ऑप्शन है. ये बिल्कुल फ्री है और कुछ ही मिनटों में मिल जाता है.
1. Income Tax e-Filing पोर्टल (incometax.gov.in) पर जाएं.
2. Quick Links में Instant e-PAN पर क्लिक करें.
3. Get New e-PAN चुनें
4. अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें और OTP से वेरिफाई करें
5. जरूरी डिक्लेरेशन चेक करके सबमिट करें
कुछ देर में e-PAN PDF आपके ईमेल और पोर्टल पर उपलब्ध हो जाएगा, ये पूरी तरह वैध है. फिजिकल कार्ड बाद में भी मंगा सकते हैं.
NSDL या UTIITSL से नया PAN Card Online Apply कैसे करें
अगर आपको फिजिकल लैमिनेटेड कार्ड चाहिए या Instant e-PAN के लिए एलिजिबल नहीं हैं, तो Protean (पहले NSDL) या UTIITSL की आधिकारिक वेबसाइट इस्तेमाल करें.
स्टेप्स:
1. Protean (onlineservices.proteantech.in) या UTIITSL (pan.utiitsl.com) की आधिकारिक साइट खोलें
2. Apply for New PAN या New PAN – Indian Citizen चुनें
3. आपको अपना सभी पर्सनल डिटेल भरना जिससे आपको एक टोकन नंबर मिल जायेगा.
4. e-KYC & e-Sign option से आप अपना आधार वेरीफाई कर लीजिये
5. फीस ऑनलाइन पे करें (लगभग ₹107 भारतीय पते के लिए)
6. Acknowledgement Number सेव कर लें, इससे स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं.
e-PAN कुछ दिनों में ईमेल पर आ जाता है और फिजिकल कार्ड 15-20 दिनों में स्पीड पोस्ट से मिल जाता है.
PAN Card में गलती सुधारने का तरीका (Correction)
नाम, जन्मतिथि या पते में कोई गलती है तो:
1. वही NSDL/UTIITSL साइट पर जाएं
2. Changes or Correction in existing PAN Data चुनें
3. अपना मौजूदा PAN नंबर डालें
4. जो फील्ड सुधारनी है उस पर टिक करें और सही जानकारी भरें
5. जरूरी प्रूफ (आधार, 10वीं मार्कशीट आदि) अपलोड करें
6. फीस पे करके सबमिट करें
जरूरी बातें याद रखें
- हमेशा आधिकारिक वेबसाइट ही इस्तेमाल करें। फर्जी साइट्स से बचें
- आधार में मोबाइल नंबर लिंक होना बहुत जरूरी है
- स्टेटस चेक करने के लिए Acknowledgement Number रखें
- कोई भी डाउट हो तो आयकर विभाग की हेल्पलाइन या आधिकारिक FAQ देखें
Mutual Fund Investment में High Returns के पीछे भागना क्यों खतरनाक? Radhika Gupta का जरूरी Advice
Kotak Multi Sector Omni FoF NFO 2026: ₹1000 से शुरू, सेक्टर चुनने की टेंशन खत्म | Fund of Funds SIP
दोस्तों, ये प्रोसेस वाकई सिंपल है, एक बार करके देखिए, घर बैठे काम हो जाएगा. अगर आपके मन में कोई सवाल है तो कमेंट में पूछ सकते हैं. सही जानकारी से ही हमारा भरोसा बढ़ता है, आधिकारिक स्रोतों से चेक करके ही आगे बढ़ें.
Thanks for Reading.
